Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विजयपुर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी हुए निगरानी से मुक्त
bhopal, BJP and Congress candidates , Vijaypur

भाेपाल । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान खत्म होने में अब कुछ मिनटों का ही समय बचा हुआ है। इस बीच पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस दाेनाें ही दलाें के प्रत्याशियों को अपनी निगरानी से मुक्त कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को भी रिलीज कर दिया गया है।

 

दरअसल, मतदान के दौरान विवाद से जुड़ी घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा और भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत को नजरबंद कर लिया गया था। करीब सात घंटों के बाद दोनों को रिलीज किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ शर्तों के साथ उन्हें निगरानी से मुक्त किया गया है। रावनिवास रावत काे पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में सुबह साढ़े 9 बजे से नजरबन्द किया गया था। वह कुछ समय के लिए वोट डालने के लिए गए थे। रामनिवास रावत ने वोट डालने के बाद अपनी जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा था कि जनता ने छह बार चुनकर विधायक बनाया है। सातवीं बार भी मुझे ही विधायक बनाएंगे। जनता विकास को वोट दे रही है। वहीं कांग्रेस के आदिवासी कार्ड खेलते हुए मुकेश मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारने वाले सवाल पर रामनिवास ने कहा कि आदिवासी मतदाता उन्हें बहुत प्यार करते हैं और अभी तक उनके प्यार से ही वह चुनाव जीतते आये है। कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि उनके सभी आरोप बेबुनियाद है।

 

 

 

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.