Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सड़क नहीं बनने से एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
raigarh,  non-construction of road, villagers

रायगढ़ । जिले में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक बार फिर से एक दर्जन से भी अधिक गांव के ग्रामीणों ने सड़क में उतरकर आंदोलन का रूख अख्तियार कर लिया है। गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार आश्वासन के बावजूद आज तक उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका जिस वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार तमनार क्षेत्र के हुंकराडिपा-मिलुपारा की खराब सड़क को लेकर एक बार फिर आर्थिक नाकेबंदी की शुरुआत ग्रामीणों ने शुरू कर दी है। गांव के ग्रामीण खम्हरिया साप्ताहिक बाजार के पास आज बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज कर देने से इस मार्ग में सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें बारिश थमने के बाद 15 अक्टूबर से सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बावजूद आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मजबूरन उन्हें और उनके बच्चों को उसी जर्जर सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

 

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हुँकराडिपा-मिलुपारा की सड़क करीबन 10-12 गांवों को तमनार से जोड़ती है। रोजाना दैनिक रोजमर्रा की जिंदगी में आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करने के लिये वनांचल क्षेत्र के लोग तमनार जाने जाने के लिये इसी मार्ग का ही उपयोग करते हैं। यहां की सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है जिससे यहां कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।

 

रोज हो रही छोटी-मोटी घटनाएं

 

गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रोजाना हजारों की संख्या में मिलुपारा, उरबा, पेलमा, हिंझर, कोडकेल, सेमिजोर, लालपुर के लोग भी उक्त सड़क से तमनार की ओर आते हैं। लेकिन वर्तमान समय में सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। बारिश में कीचड़, और अब सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे की वजह से सड़क में फिसल कर कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं रोज हो रही है।

 

दूसरे मार्ग से दूर से होकर जाना पड़ रहा

 

चक्काजाम में बैठे व्यक्ति ने बताया कि हुकराडीपा से मिलूपारा का जो मार्ग है, वह बहुत ही खराब है, आने जाने में परेशानी हो रही है। दूसरे मार्ग में बहुत दूर से होकर जाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों के अलावा आसपास के ग्रामीणों को समस्या हो रहा है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए सभी ने अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने का फैसला करते हुए आज फिर से चक्काजाम शुरू कर दिया है। जब तक सड़क नही बन जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

धान कटाई छोड़कर धरने में बैठी हैं महिलाएं

 

धरना प्रदर्शन में बैठी एक महिला ने कहा कि धान कटाई के समय वे अपना सारा काम धाम छोड़कर चक्काजाम में बैठी है। चूंकि यहां की खराब सड़क की वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने कहा जब वे अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं तो उनका पूरा कपड़ा काला हो जाता है। तमनार पहुंचने के लिये उन्हें पांच किलोमीटर दूर दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है।

 

 

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.