Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोयला लोड खड़ी ट्रेलर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
raipur,  trailer parked ,coal load

रायपुर । जिले के तमनार थानांतर्गत आज बुधवार के तड़के कोयला लोड खड़ी ट्रेलर में अचानक आग लग जाने की घटना के बाद अफरा तफरा की स्थिति निर्मित हो गई, इस घटना में ट्रेलर के सामने का पूरा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार तमनार क्षेत्र के डीसीपीपी डोंगामहुआ प्लांट के अंदर कोयला से लदे ट्रेलर के केबिन में आज अलसुबह करीब 4 से 5 बजे के आसपास ट्रेलर चालक गाड़ी को किनारे खड़ी करके मुंशी के पास पेपर बनवाने गया हुआ था। इसी बीच ट्रेलर में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। इस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर के सामने का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया था।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त ट्रेलर तमनार के ही गारे पेलमा 4/6 से रात में ही कोयला लाकर यहाँ खड़ी थी, इसी बीच आज तड़के अचानक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। गाड़ी के चालक ने आशंका जताई है की शार्ट सर्किट की वजह से ट्रेलर में आग लगी होगी।

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.