Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बनोरा में उप मंडी नहीं खुलने से किसान हताश
raigarh,Farmers disappointed , sub market in Banora

रायगढ़ ।सेवा सहकारी समिति धान खरीद केंद्र लोइंग में आज से  कुल 14 गांव के 1273 किसान धान बेच सकेंगे । समिति के चपरासी सनत सिदार ने बताया कि फड़ की साफ सफाई की जा रही है,समतलीकरण कर गोबर लिपाई की जाएगी तथा इस बार इलेक्ट्रानिक कांटा से धान तौलाई की जाएगी । पांच इलेक्ट्रानिक कांटा उपलब्ध है। गुरुवार को विधिवत पूजा पाठ कर शुभारंभ करेंगे । इस अंचल के किसानों के छोटे किस्म के धान कटाई चल रही है,इस लिए किसान 25 नवंबर के बाद ही धान बेचने ला सकते हैं। ग्राम बनोरा में उप मंडी खोलने को लेकर बताया गया है कि अभी कोई आदेश नहीं आया है इस लिए बनोरा , साल्हेओना ,वेलेरिया ,डुमरपाली ,शकरबोगा के किसान पूर्व की भांति लोईंग में ही अपना धान बेच सकेंगे। इन गांवों के किसानों को उम्मीद थी कि इस बार उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा ,बनोरा में खरीद होगी तो सुविधा होगी ।

 

लोइंग धान खरीद केंद्र आए बनोरा के किसान चंद्रशेखर यादव और चिंतामणि निषाद ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि हमारे गांव बनोरा में खरीद होगी लेकिन यहां आने पर उन्हें पता चला कि बनोरा में उप मंडी खोलने के कोई विभागीय आदेश नहीं आया है। लोइंग उनके लिए दूर पड़ता है तथा भाड़ा आदि ज्यादा लगता है ।वही लोइंग बड़े मंडी होने के कारण धान विक्रय करने में काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। आपको बता दें कि विधायक ओपी चौधरी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी बनोरा में उप मंडी खोलने की वायदा किया था तथा उसी के अनुरूप प्रक्रिया भी चल रही थी लेकिन आज पर्यंत कोई आदेश नहीं आने के कारण तीन पंचायतों के किसानों को हताशा हाथ लगी है।

उप पंजीयक सहकारिता विभाग चंद्रशेखर जायसवाल ने  बताया कि इस बार नए धान खरीद केंद्र खोले जाने के कोई आदेश नहीं है।

 

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.