Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धान खरीद शुरू होने से पहले अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई
raigarh,  paddy procurement, major action

रायगढ़ । 14 नवंबर से धान खरीद शुरू होने जा रही है। धान खरीदी को लेकर एक ओर जहां उपार्जन केंद्रों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं अवैध धान की आवक रोकने निगरानी दल भी सक्रिय हो गई है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इसको लेकर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार काे अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में कुल 407 बोरी धान जब्त किया गया है। छिछोर उमरिया में जांच दल द्वारा जन्मज्य गुप्ता के घर पर 127 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

 

खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति के घर पर धान भंडारण की सूचना मिली थी। जिसके पश्चात एसडीएम प्रवीण तिवारी के मार्गदर्शन में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। वहां भंडारित धान के संबंध में जब व्यक्ति से पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जांच दल के द्वारा अवैध रूप से भंडारित 127 बोरी धान को मंडी नियमों के तहत जब्त किया गया। इसी तरह लैलूंगा ब्लॉक के झगरपुर में मुकेश कुमार अग्रवाल के यहां 180 बोरी और सुरेंद्र कुमार अग्रवाल के यहां से 100 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर मंडी नियमों के तहत संयुक्त जांच दल द्वारा जब्त किया गया। गौरतलब है कि आज 14 नवंबर से शुरू हो रहे धान खरीद के दौरान अवैध धान की आवक रोकने सीमावर्ती इलाकों में 14 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए निगरानी दल तैनात रहेंगे।

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.