Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विजयपुर में उपचुनाव के बाद बवाल
seopur, Ruckus after ,by-election in Vijaypur

श्योपुर । मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। विजयपुर में विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद शुरू हुआ बवाल लगातार जारी है। कथित ताेर पर वाेट नहीं देने पर बीती देर रात दलित बस्ती में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने पहले पथराव किया, फिर 4 कच्चे घरों, ट्रांसफार्मर और 4-5 बिजली पोल समेत पशुओं के चारे को आग के हवाले कर दिया। साथ ही दबंगों ने गांव में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ये सब कुछ भाजपा से जुड़े हुए लोगों ने किया है।

 

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात गोहटा गांव में दबंगों ने दलित बस्ती में दबंगई दिखाई है। करीब 200 दबंगों ने दलित बस्ती पर धावा बोलकर कई घरों में तोड़फोड़ की है। साथ ही झोपड़ी में आग लगा दी है। इसके साथ ही बिजली के पोल को तोड़ दिए हैं। आरोप है कि उपद्रवियों ने ट्रैक्टर से बिजली के खंभे उखाड़ दिए है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि घटना से पुलिस साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाजरे की भूसी के ढेर में आग लगी थी। न तो आगजनी हुई और न ही तोडफ़ोड़ की गई। विजयपुर के गोहटा गांव में पथराव और आगजनी की घटना के बाद पुलिस की दो गाड़ियां पहुंची थीं, जो वीडियो में साफ दिखाई दे रही हैं, लेकिन विजयपुर टीआई पप्पू सिंह यादव इस घटना की कोई शिकायत तक नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। टीआई पप्पू सिंह यादव का कहना है कि हमारे पास शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे। चुनाव का तनाव तो रहता ही है। ऐसी कोई बात नहीं है। बता दें कि बुधवार को वोटिंग के दौरान भी जगह-जगह मारपीट और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं सामने आईं थी।

 

एसपी बोले- बाजरा की भूसी के ढेर में आग लगी थी

श्योपुर एसपी वीरेंद्र जैन का कहना है कि रात में विजयपुर थाना क्षेत्र के गोहटा गांव में दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में बाजरा की भूसी (बूलार) के ढेर में आग लगाई गई थी, जिसकी राख मिली। इस संबंध में शिकायत नहीं की गई है। किसी को चोट भी नहीं आई है। घर में आगजनी और तोड़फोड़ नहीं हुई है। हालांकि एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है।

 

 

MadhyaBharat 14 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.