Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लोकायुक्त ने पटवारी को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथाें पकड़ा
jabalpur,Lokayukta , Patwari red handed

जबलपुर । लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार काे कुंडम तहसील में पदस्थ पटवारी को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामले के बारे में बताया जाता है कि कुंडम क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र पटेल द्वारा आवेदन दिया गया था कि उसकी पांच बुआ के द्वारा उनके पैतृक जमीन से हक त्याग कर दिया गया है। ऐसे में उक्त भूमि पर सिर्फ उसके पिता का नाम अंकित किया जाए।

 

इस मामले को लेकर पटवारी सनी द्विवेदी के द्वारा 15हजार रुपयों की रिश्वत मांगी गई थी जो बाद में 13हजार रुपये पर तय हुई। पटवारी द्वारा घूस मांगने की शिकायत लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की गई। एसपी के निर्देश पर ट्रैप दल गठित हुआ जिसने मामले की तस्दीक करने के बाद आरोपी पटवारी द्वारा निर्धारित स्थान तिलसानी में एक ढाबे पर जैसे ही रिश्वत की रकम ली गयी, टीम ने उसे तुरंत रँगे हाथों पकड़ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है। पटवारी के पकड़े जाने के बाद से कुंडम तहसील में हड़कंप की स्थिति है।

 

 

MadhyaBharat 15 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.