Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सड़क हादसे में शिक्षक की माैत पांच लाेग घायल
khargon,Teacher killed, five people

खरगाेन । जिले के गोगांवा में मोहम्मदपुर रोड पर शुक्रवार को सड़क हादसे में एक मदरसा शिक्षक की माैत हाे गई, जबकि उसकी पत्नी, तीन बच्चाें दूसरा बाइक सवार युवक घायल हाे गए। सभी घायलाें काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

 

 

जानकारी अनुसार हादसा मोहम्मदपुर रोड पर शुक्रवार दोपहर एक बजे हुआ। रतनपुर निवासी मुफ्ती अब्दुल रहीम (26) बाइक से पत्नी आयशा (24) और तीन बच्चाें हुमेरा (11), हमीला (3) व एमन (11 माह) को लेकर जा रहे थे।इस दौरान गोगांवा के मोहम्मदपुर रोड पर सामने से आ रहे सवार शैलेंद्र पिता दिनेश (24) की बाइक से उनकी भिड़त हो गई। हादसे में सभी घायल हाे गए। इसके बाद घायलाें को ग्रामीणों की मदद से गोगांवा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इलाज के बाद शिक्षक मुफ्ती अब्दुल रहीम को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां आईसीयू में उपचार के दौरान डॉ. जुनैद अली ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी घायलाें का इलाज जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। लोगों ने बताया अब्दुल रहीम साहब रतनपुर गांव के निवासी थे। वह गोपालपुरा गांव स्थित मदरसे में बच्चों को पढ़ाते थे। दोपहर में बाइक पर परिवार के साथ निकले थे। इस दौरान हादसा हो गया।

 

 

MadhyaBharat 15 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.