Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ज्यादा कीमत पर खाद बेचने के मामले में दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर
bhopal, FIR against shopkeeper ,selling fertilizer

भोपाल । राजधानी भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में किसानों से ज्यादा कीमत लेकर खाद बेचने के मामले में दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार देर रात दुकानदार का गोदाम भी सील किया गया है। वहीं, शनिवार को एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में भोपाल के किसानों को खाद बांटी गई।

 

दरअसल, बैरसिया के नरसिंहगढ़ रोड स्थित गौर कृषि सेवा केंद्र के संचालक कमल सिंह गौर किसानों से ज्यादा कीमत लेकर खाद बेच रहा था। शुक्रवार शाम कृषक निखलेश मेहर ने खाद विक्रेता गौर की शिकायत एसडीएम आशुतोष शर्मा से की थी। उन्होंने बताया कि 1350 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से मिलने वाली डीएपी खाद को 500 रुपए ज्यादा लेकर 1850 रुपए में बेचा। वहीं, 267 रुपए कीमत की यूरिया की एक बोरी के 340 रुपए लिए गए। शुक्रशार रात में ही एसडीएम शर्मा और तहसीलदार करुण दंडोतिया मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद गोदाम सील कर दिया गया। वहीं, भोपाल के बैरसिया थाने में कमल सिंह गौर के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रक आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत धारा 3, 4, 5 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धार 3, 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

 

इधर, बैरसिया कृषि उपज मंडी में शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में किसानों को डीएपी खाद वितरित किया गया। एसडीएम शर्मा ने बताया कि व्यवस्था न बिगड़े और किसानों को परेशानी न हो, इसलिए उन्हें टोकन दिए गए हैं। करीब 200 किसानों को टोकन देकर खाद का वितरण कर रहे हैं। प्रत्येक किसान को 5 बोरी डीएपी खाद दे रहे हैं। दिव्यांग किसानों को अलग व्यवस्था कर खाद दी जा रही है। व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई है। बता दें कि प्रदेश में किसान गेहूं, चने समेत अन्य रबी फसलों की बुआई कर रहे हैं। इस दौरान डाई अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी ) की जरूरत रहती है। इसलिए किसान सोसायटियों के अलावा प्राइवेट दुकानों से भी खाद खरीद रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 16 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.