Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
गौवंश को रौंदते हुए कार से टकराया ट्रक
rajgarh,Truck collides , trampling cows

राजगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खिलचीपुर थाना क्षेत्र में सोमवारिया स्थित बड़े पुल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पहले दो गायों को टक्क्र मारी उसके बाद कार से जा टकराया। हादसे में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार में सवार पति-पत्नी सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित सोमवारिया के नजदीक बड़े पुल पर राजस्थान तरफ से जा रहे ट्रक क्रमांक आरजे 32 जीबी 7451 ने गायों को टक्कर मारते हुए कार क्रमांक आरजे 06 सीएफ 0833 को टक्कर मार दी। हादसे में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार में सवार रोशन परसराम (35)साल, उसकी पत्नी कंचन (30)साल, बेटी पीहू(5)साल, बेटी श्री (8)साल और भांजी कंचन(25) साल को गंभीर चोटें लगी। बताया गया है कार सवार परिवार यवतमाल महाराष्ट्र के निवासी है और वह भांजी का इलाज करवाने के लिए भीलवाड़ा जा रहे थे। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

MadhyaBharat 17 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.