Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छतरपुर जिले में बीच बाजार तेज धमाके के साथ सिलेंडर में विस्फोट
chhatarpur,Cylinder explodes, Chhatarpur district

छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बिजावर नगर के बस स्टैंड पर रविवार को दोपहर में बीच बाजार एक पेटीज के ठेले पर रसोई गैस के सिलेंडर में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस हादसे में करीब 25 लोग झुलस गए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से 14 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक 12 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।

 

घटना की जानकारी लगते ही बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एडीएम अरविंद नागदवे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को दो एंबुलेंसों से बिजावर अस्पताल और छतरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, रविवार को बिजावर में हाट बाजार लगा हुआ था। इस कारण बाजार में भीड़ थी। इसी बीच बस स्टैंड के पास पेटीज के ठेले पर रखे सिलेंडर में लीकेज होने से ब्लास्ट हो गया। ठेले के आस-पास खड़े करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। कोई तीन फीसदी, कोई पांच फीसदी तो कोई 15 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है। इस हादसे में राधे नामदेव, मीना अहिरवार, क्रिस, अंकित, नरेंद्र राजपूत, प्रिंस, प्रीतम, नीलम कुशवाह, बालकिशन, दिनेश, जमुना, गुड्डी, आशीष शर्मा, यश साहू, नारायण साहू सहित करीब 25 लोग घायल हुए हैं।

 

घायलों में शामिल एक स्थानीय दुकानदार नीलू बघेल ने बताया कि पेटीज के ठेले पर सिलेंडर से पहले गैस लीक हुई और फिर विस्फोट हो गया। धमाके के बाद भगदड़ मच गई। क्षेत्र के एडीएम मिलिंद नागदेवे ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट घटना में कई लोग घायल हुए हैं। कोई कम तो कोई ज्यादा जल गया है। एक एंबुलेंस में 14 मरीज जिला अस्पताल लाए गए हैं। आकस्मिक केंद्र में डॉक्टर चेकअप कर रहे हैं। जरूरत हुई तो घायलों को रेफर करेंगे। कितने बच्चे, कितने बड़े हैं, यह कुछ देर बाद स्पष्ट हो पाएगा।

 

MadhyaBharat 17 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.