Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्तीसगढ़ के उत्तरी अबूझमाड़ में मुठभेड़ आज भी जारी
kanker, Encounter continues ,North Abujhmad

कांकेर । छत्तीसगढ़ के उत्तरी अबूझमाड़ में कांकेर और नारायणपुर की सीमा से लगे महाराष्ट्र सीमा पर शनिवार से शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबल के जवान बीती रात से उसी इलाके में रुके हुए थे। आज रविवार सुबह 3 बजे सुरक्षाबलाें की नक्सलियों के साथ फिर से मुठभेड़ हाे रही है। नक्सली वहां से भागने के फिराक में हैं, जिसके चलते रुक-रुक कर क्रॉस फायरिंग हाे रही है। बस्तर आईजी ने इसकी पुष्टि की है। 

 

नक्सलियाें के सीसी सदस्य प्रभाकर की मौजूदगी की सूचना काे लेकर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। जबकि सुरक्षाबलाें के जवानों की एक टुकड़ी मारे गए पांच नक्सलियों के शव को लेकर जंगल से बाहर निकलने के लिए वहां से रवाना हो चुकी है। वहीं बाकी सुरक्षाबल के जवान अब भी नक्सलियों को घेरकर उनके खात्मे में लगे हुए हैं।

 

गाैरतलब है कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शनिवार सुबह 8 बजे से लगातार सर्चिंग के दौरान डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के संयुक्त बलाें के साथ नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ आज रविवार को दूसरे दिन भी जारी है।

 

इस मुठभेड़ में कल पांच नक्सली मारे गए थे। जवानाें ने सर्चिंग में बड़ी मात्रा में हथियार और 5 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानाें का दावा है कि इसके अलावा कई नक्सली घायल हुए हैं। जिन्हें लेकर अब जवानों की एक टुकड़ी अबूझमाड़ जंगल से बाहर निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के शव को शाम तक जिला मुख्यालय कांकेर लाया जा सकता है।

 

बस्तर आईजी सुददराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तरी अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ के बाद भी जवान जंगल में माैजूद हैं। सुरक्षाबलाें ने वहां से भाग रहे नक्सलियाें काे घेर रखा है, उन्हाेंने दावा किया कि नक्सली भाग नहीं पायेंगे।

MadhyaBharat 17 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.