Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दाे ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा
kanker,After the collision , two trucks

कांकेर । जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चावड़ी के पास आज रविवार सुबह दाे ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर के दीवार को ताेड़ते हुए घर में जा घुसा। इस दौरान महिला घर के आंगन में झाडू लगा रही थी, वहीं हादसे के वक्त घर के सभी सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। सभी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक के अंदर फंसे चालक को बड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकाल लिया गया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना चारामा थाना इलाक़े के चावड़ी गांव के पास दाे ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा, जबकि दूसरा ट्रक टायर फटने के कारण मौके पर ही खड़ा रह गया। दुघर्टना की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद ट्रक में फंसे चालक को मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और कोहरे के कारण यह हादसा हुआ, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 17 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.