Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्‍य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
bhopal, Cold winds ,increase cold

भोपाल । राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में सर्द हवाएं चलने से सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया कि 20 नवंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा। पहाड़ों में जेटस्ट्रीम हवाएं चलने और वेस्टर्न डिस्टबेंस (पश्चिम विक्षोभ) की वजह से पिछले एक सप्ताह से कई शहरों में रात का तापमान लुढ़का है। भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम है। वहीं, ग्वालियर-इंदौर में सामान्य के बराबर है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में कई शहरों में रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ा रहेगा। भोपाल के कोलार, अरेरा कॉलोनी और ईदगाह हिल्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल ने अपनी टाइमिंग बढ़ा दी है। जो स्कूल सुबह 7.30 बजे शुरू होते थे, वह सोमवार से सुबह 8 बजे लगना शुरू हो गए हैं।

 

इधर, पचमढ़ी में रविवार-सोमवार की रात तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में 13.2 डिग्री, इंदौर में 15.7 डिग्री, ग्वालियर में 16.2 डिग्री, उज्जैन में 15 डिग्री और जबलपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल और जबलपुर में पारा सामान्य से नीचे रहा। इसी तरह छिंदवाड़ा में 12.6 डिग्री, मंडला में 10.2 डिग्री, नौगांव में 12.2 डिग्री, रीवा में 12.6 डिग्री, उमरिया में 11.6 डिग्री और बालाघाट में 11.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 

भोपाल के अलावा जबलपुर और उज्जैन में भी रात का पारा सामान्य से कम है। ग्वालियर और उज्जैन में पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शनिवार-रविवार की रात प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पचमढ़ी में पारा 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह यह अमरकंटक में 10.5 डिग्री, मंडला में 10.8 डिग्री, शहडोल में 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बालाघाट, नौगांव, उमरिया, बैतूल, छिंदवाड़ा, रीवा, राजगढ़, रायसेन, टीकमगढ़, खंडवा और खरगोन में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 13.4 डिग्री, इंदौर में 15.6 डिग्री, ग्वालियर में 15.1 डिग्री, उज्जैन में 14.4 डिग्री और जबलपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

 

MadhyaBharat 18 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.