Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए सांवरे सरकार
sagar, Sanware government , Dhirendra Shastri

सागर । 'बंटेंगे तो कटेंगे' के बयान पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक सांवरे सरकार विपिन बिहारी महाराज ने कहा है कि हमने कलाम को गले से लगाया है, लेकिन कसाब जैसों को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें जातियों में बांटने की गंदी राजनीति चल रही है। वे धीरेंद्र शास्त्री की मांग जिसमें उन्होंने कुंभ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी, उसका पुरजोर समर्थन करते नजर आए।

 

सांवरे सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित विपिन बिहारी महाराज इन दिनों दमोह के नरसिंह मंदिर परिसर में कथा कर रहे हैं। इस दौरान मीडिया से मुलाकात के दौरान सोमवार को उन्होंने कहा कि कुंभ में गैर सनातनियों को प्रवेश नहीं देना चाहिए। बंटेंगे तो कंटेंगे वाले बयान पर उनका कहना है कि हमने कलाम को हृदय लगाया, लेकिन कसाब को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। हमने रसखान को हृदय से लगाया, लेकिन किसी आतंकवादी को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

हमें जातियों में बांटने का षडयंत्र रचा जा रहा

विपिन बिहारी ने साेमवार काे मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमें जातियों में बांटने का षडयंत्र रचा जा रहा है। यह गंदी राजनीति हैं। हम ब्राह्मण, जैन, क्षत्रिय, शूद्र तो बन गए, लेकिन हिन्दु नहीं बन पा रहे। यह तो निश्चित है कि हमारे भीतर जातिवाद का जहर घोला जा रहा है, यह बहुत गंदी सोच व राजनीति है। हमें कबीलों में बांटा जा रहा है। उन्होंने अलग-अलग जातियों के नाम लेकर हाथ उठाने को कहा तो लोगों ने हाथ उठाए। फिर हिंदुओं से हाथ उठाने को कहा तो सभी ने एक साथ हाथ उठ लिए। उन्होंने कहा कि यही बात मैं कहना चाहता हूं। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो आंख उठाने की किसी की हिम्मत नहीं होगी।

 

उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने-अपने भगवान बांट लिए, भक्त बांट लिए हैं। हर समाज का अपना भगवान और अपना भक्त है। हम समझते हैं कि हम संगठित हो रहे हैं, लेकिन असल में हम बंट रहे हैं। उन्होंने सनातन बोर्ड बनाए जाने की बात कहते हुए कहा सनातन का बोर्ड तो हर हिन्दु के दिल में ठुका होना चाहिए।

 

सद्भाव का ठेका क्या हमने ही ले रखा है?

मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में क्या एकता, भाईचारे और सद्भाव का ठेका हमें ही देकर रखा गया है। हम ही पहल करते रहें..., उनकी तरफ से कभी कोई पहल हुई है क्या? ताली कभी एक साथ से नहीं बजती बल्कि दोनों हाथ से बजती है। हम गुण के ग्राहक हैं, हम प्रेम के संदेशवाहक हैं, लेकिन किसी आतंकवादी को गले नहीं लगाएंगे। बता दें कि विपिन बिहारी महाराज सागर के रहने वाले हैं और इन दिनों दमोह के नरसिंह मंदिर परिसर में कथा कर रहे हैं। वे अपने कटाक्ष और बेबाकी से बोलने के लिए देशभर में ख्यात हैं।

MadhyaBharat 18 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.