Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत कलेक्टर ने दिव्यांग दम्पत्ति को सौपे चेक
balodabazar,  Disabled Marriage ,Promotion Scheme

बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी ने विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम परसापाली से आये हुए दिव्यांग दम्पत्ति राम लाल यादव एवं रामकुमारी यादव,विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम घोटिया निवासी महेंद्र कुमार सांडे एवं मधुबाला मांजरे को निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान कर शुभकामनाएं दी है। राशि मिलने पर हितग्राहियों ने राज्य सरकार के प्रति खुले में मन से आभार व्यक्त किया है।

 

फूलों के व्यापार को बढ़ाऊंगा-दिव्यांग महेंद्र कुमार

महेंद्र कुमार ने बताया क‍ि, हम दोनों की शादी मई 2024 में हुई है। योजना के संबंध में जानकारी मिलने पर हमने जिला कार्यालय में आवेदन किया। आज हम दोनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में मिल रहा है। मेरा पलारी नगर में एक छोटा सा फूलों का दुकान है। यह राशि मेरे इस दुकान को आगे बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध होगा। इस राशि का उपयोग कर मै दुकान को विस्तार करके अपने और अपने परिवार की आजीविका चलाऊंगा। इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

 

उक्त योजना के विषय में जानकारी देते हुए उप संचालक समाज कल्याण अरविंद गेड़ाम ने बताया कि, विभाग द्वारा निःशक्त दम्पत्तियों को विवाह उपरान्त छः माह के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। निःशक्त दम्पत्ति में से एक निःशक्त होने पर 50 हजार एवं दोनो निःशक्त होने पर एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का प्रावधान है।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.