Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में एसईसीएल पंप हाउस फिल्टर प्लांट में पानी की किल्लत से कर्मचारी परेशान
korba, Employees are troubled ,water shortage

कोरबा । एसईसीएल पंप हाउस फिल्टर प्लांट में पिछले एक माह से पानी की किल्लत है, जिससे कर्मचारी और आसपास के नागरिक परेशान हैं। 

एसईसीएल कॉलोनी और आसपास की झुग्गी झोपड़ियों में वर्षों से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन मोटर खराबी के कारण पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है।

 

फिल्टर प्लांट में कार्यरत कर्मचारी हाजिरी लगाकर घुमंतू में लगे रहते हैं और नागरिकों को बताते हैं कि मोटर खराब है, जबकि वास्तविकता यह है कि उच्च अधिकारियों को अंधकार में रखते हुए फिल्टर प्लांट में स्थित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

 

प्रतिदिन केवल एक पाली में कम मात्रा में पानी दिया जा रहा है, जबकि दूसरे पाली में पानी नहीं दिया जा रहा है। त्याेहार में भी उदाहरण स्वरूप दीपावली के दिन पानी पूरी तरह से ठप होने के कारण कॉलोनी के कुछ घरों में टैंकर से पानी की आपूर्ति नगर निगम द्वारा की गई।

 

मांग की जा रही है कि पंप हाउस फिल्टर प्लांट में संबंधित अधिकारी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं तो मुख्य महाप्रबंधक द्वारा उन्हें स्थानांतरित कर देना चाहिए और सुचारू रूप से जल का वितरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए।

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.