Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पं. धीरेन्द्र शास्त्री की सनातन जागरण के लिए पदयात्रा शुरू
chatarpur, Pandit Dheerendra Shastri,padyatra for Sanatan

छतरपुर । मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन के जागरण, हिन्दुओं के बीच जाति भेदभाव, छुआछूत, अगड़े और पिछड़े का फर्क मिटाने के लिए गुरुवार से अपने धाम से नौ दिवसीय पदयात्रा शुरू की। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आध्यात्मिक पदयात्रा के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि स्पष्टवादिता पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेषता है। वे सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। प्रसन्नता का विषय है कि पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

बालाजी मंदिर बागेश्वर धाम से आज बागेश्वर धाम के जयकारे और सनातन एकता, हिंदू एकता का उद्घोष कर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस पदयात्रा में देश के कई प्रमुख पीठाधीश्वर, साधु-संत, महात्मा और गणमान्य शामिल हाेंगे। यह पदयात्रा पहले दिन ग्राम गढ़ा तिराहा से होते हुए लगभग 20 किमी दूर ग्राम कदारी तक पहुंचेगी। चार दिनों तक यह यात्रा छतरपुर जिले में ही रहेगी। यह यात्रा 160 किमी की होगी, जो 29 नवंबर को ओरछा के रामराजा मंदिर पहुंचेगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य सनातन का जागरण और जातीय भेदभाव, छुआछूत एवं अगड़े-पिछड़े का भेद मिटाना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है।

 

यात्रा में ऐसे 15 रथ तैयार किए गए हैं, जिनमें गौरथ, महापुरुषों के रथ, बागेश्वर बालाजी का रथ, बागेश्वर धाम का संकल्प रथ शामिल हैं। इस पदयात्रा के दौरान 25 नवंबर को मऊरानीपुर में संजय दत्त, पहलवान खली, कामेडियन श्याम रंगीला और वीआईपी अपनी प्रस्तुति देंगे। 26 को गुजरात के लोकगायक कीर्तिदान गढ़वी और 27 को कन्हैया मित्तल यात्रा में शामिल होंगे।

 

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जगतगुरु तुलसी पीठाधीश्वर श्रीरामभद्राचार्य के द्वारा भगवा ध्वज दिखाया जाना था, लेकिन आकस्मिक रूप से उनका स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके।

 

इस मौके पर संत गोपालमणि, कथाव्यास संजीवकृष्ण ठाकुर, इंद्रेश उपाध्याय, हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास महाराज एवं सुदामा कुटी वृंदावन के महंत मौजूद रहे। यात्रा में मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास, जगतगुरू राघवाचार्य, जाने-माने कथाव्यास अनिरुद्धाचार्य, कृष्णचन्द्र ठाकुर, मृदुलकांत, मनोज मोहन, तुलसीवन से कौशिक महाराज, ऋषिकेश से चिदानंद मुनि, गोरेलाल कुंज से किशोरदास महाराज, भिण्ड से दंदरौआ सरकार, महाराष्ट्र से गोविंददेव गिरि, वृंदावन से पुण्डरीक गोस्वामी, तुलसी पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी रामचन्द्रदास, सतुआ बाबा प्रयागराज, दीनबंधु दास, बल्लभाचार्य जैसे शीर्ष कोटि के संत शामिल होंगे।

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.