Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एंबुलेंस की 2 बाइक से टक्‍कर तीन की मौत
seoni,Ambulance collides  , three dead

सिवनी । मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला सिवनी जिले का है। जहां शुक्रवार दाेपहर काे एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और दाे बाइकाें की जबरदस्त टक्कर हाे गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि दाे अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिवनी कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

जानकारी अनुसार हादसा शुक्रवार दाेपहर करीब एक बजे छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 347 पर हुआ। सिवनी शहर से महज दो किलोमीटर दूर बम्होड़ी गांव की पुलिया के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइक से टकरा गई। दोनों बाइक वाहन लखनवाड़ा से सिवनी की ओर आ रहे थे, जबकि केवलारी का एंबुलेंस वाहन सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तीन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, यहां घायल एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जिला अस्तपाल में चल रहा है। हादसे में एंबुलेंस चालक भी घायल हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि मृतकों में दाे लाेगाें की पहचान गजेंन्द्र पुत्र शिवदयाल निवासी जमुनिया थाना लखनवाड़ा तथा निहाल पुत्र दीनदयाल यादव निवासी सरेखा केवलारी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक व घायलों के बारे जानकारी ली जा रही है। दो बाइक में कितने लोग सवार थे, इसकी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 22 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.