Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गुड गवर्नेंस सम्मेलन : माेदी की पहल पर देश में आया बड़ा बदलाव : ओपी चाैधरी
raipur, Good Governance Conference,OP Chaudhary

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो दिवसीय गुड गवर्नेंस सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को नागरिक सशक्तीकरण, सिविल सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफॉर्म का उपयोग, महिला नेतृत्व, छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोत्तम प्रथाओं, समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण पर चर्चा की जा रही है।

गुड गवर्नेंस सम्मेलन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि सुशासन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी है। चौधरी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), सरकारी ई मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल और डिजिटल समावेशन से देश में बड़ा बदलाव आया है।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारत को 2047 तक 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में नौकरशाहों की अहम भूमिका होगी। सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिन्न राज्यों के अधिकारियों को सुशासन के लिए खुद को बदलना होगा, ताकि उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व प्रभावित न हो। चौधरी ने कहा कि समय के साथ खुद को बदलने वाले ही प्रासंगिक होंगे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की सफलता तभी है जब हम लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला पाएं. उन्होंने कहा सुशासन के लिए लक्षित लोगों तक योजनाओं और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पहुंचाने के लिए अच्छी नीयत सबसे जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास प्राधिकरणों के गठन, रायपुर में कैनाल लिंकिंग रोड, एक्सप्रेस वे के निर्माण जैसे कई उदाहरण देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में यहां भी कई नवाचार हो रहे हैं। क्षेत्रीय और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए उनके अनुरूप लोगों के कल्याण के काम हो रहे हैं।

 

 

 

 

MadhyaBharat 22 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.