Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जूते की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
morena, Shoe shop,millions of rupees

मुरैना । कस्बा स्थित बस स्टेंड के पास जूता चप्पल की दुकान में शनिवार की सुबह भयानक आग लग गई। आग से दुकान में रखे जूते, चप्पल जल गए। हस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

बताया जाता है कि कस्बा निवासी गोपीचंद सोनू बंसल की जूते चप्पल की दुकान बस स्टेंड के भीतर थी तथा गोदाम मीट मार्केट के सामने ठीक दुकान के पीछे था। शनिवार की सुबह जूता चप्पल के गोदाम में आग लग गई। सुबह जब बस स्टेंड की तरफ पास में लगी दुकानों के मालिक अपनी दुकान खोलने आए तो सोनू की दुकान से धुंआ निकलते देखा। उन्होंने तुरंत सोनू को फोन पर सूचना दी। सोनू तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचे और उन्होंने जब शटर उठाकर देखा तो वहां जबरदस्त आग लगी हुई थी। आग की ज्वाला दुकान से बाहर निकलने लगी। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। वहां से नगर पालिका की फायर ब्रिगेड आग बुझाने आई। परंतु यह फायर ब्रिगेड आग बुझाने में असफल रही तो तत्काल गेल इंडिया की फायर ब्रिगेड को अधिकारियों ने बुलवाया और तब कहीं जाकर 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में रखे हुए महंगे जूते एवं चप्पल जलकर राख हो चुके थेे। मौके पर पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार विश्राम सिंह बघेल सूचना मिलते ही पहुंचे और उन्होंने इसकी जांच करने का आश्वासन दिया। लोगों की चर्चाएं थीं कि मीट मार्केट की तरफ कचरे में आग लगाई जाती है। हो सकता है कि उस कचरे की आग से निकले तिलंगा गोदाम में पहुंच गया होगा, जिससे आग लगी हो। हालांकि इसकी कोई भी पुष्टि नहीं कर सका है। सोनू बंसल व्यापार मंडल कैलारस के अध्यक्ष हैं।

MadhyaBharat 23 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.