Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वरिष्ठ आईपीएस मकवाना मप्र के 32वें डीजीपी नियुक्त
bhopal, Senior IPS Makwana, appointed  DGP

भोपाल । राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1988 बैच के अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश यात्रा पर जाने के बाद शनिवार देर रात गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

 

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना वर्तमान में मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष हैं। वे मध्य प्रदेश के 32वें डीजीपी होंगे। आदेश के मुताबिक, मकवाना आगामी एक दिसंबर को प्रदेश के नए पुलिस मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वे वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना की जगह लेंगे। मकवाना दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे।

 

दरअसल, वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें 4 मार्च 2020 को डीजीपी नियुक्त किया गया था। सक्सेना की जगह नए डीजीपी के लिए प्रदेश सरकार ने 9 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का पैनल यूपीएससी को भेजा था। गत 21 नवंबर को देर शाम संघ लोक सेवा आयोग की बैठक हुई थी, जिसमें तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम का पैनल था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदेश यात्रा पर निकलने से पहले नए डीजीपी के लिए मकवाना के नाम को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री रविवार को यूके और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद ही कैलाश मकवाना विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

 

भोपाल से बीई और दिल्ली आईआईटी से एमटेक करने वाले मकवाना दुर्ग और मुरैना में एएसपी के पद पर काम कर चुके हैं। उनका 2019 से लेकर 2022 तक साढ़े तीन साल में सात बार ट्रांसफर हुआ था। कमलनाथ सरकार के दौरान ही वे तीन बार इधर से उधर किए गए थे।

 

MadhyaBharat 24 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.