Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुकमा के चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग पर एक आईईडी बरामद
sukma,   IED was recovered , Chintalnar-Narsapuram

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र अंर्तगत चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में नक्सलियों द्वारा लगाये गये एक आईईडी बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने आईइडी को सुरक्षित तरीकेसे निष्क्रियकिया।

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला बल, सीआरपीएफ 74 & 226 बटालियन का संयुक्त बल सर्चिंग अभियान के लिए आज रविवार काे रवाना हुए थे। अभियान के दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से लगाये गये आईईडी काे सुरक्षा बलों की सतर्कता से बरामद करने के बाद माैके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि थाना चिंतलनार क्षेत्र में आज रविवार सुबह 11:बजे रायगुड़ा के जंगल में अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेसर अईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से डीआरजी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों के चलते सुरक्षा बल लगातार सक्रिय रहते हैं। आज रविवार काे लगातार दूसरी घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियाें द्वार लगाये गये आईईडी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। आईईडी बरामद हाेने की जानकारी आज रविवार काे सुकमा एसपी के माध्यम से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
 

 

MadhyaBharat 24 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.