Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दाे दिनाें से लापता छह साल की बच्ची का शव नाले में मिला
indore,   girl missing , drain

इंदौर । इंदौर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में पिछले दाे दिनाें से लापता बच्ची का शव साेमवार काे घर के पास नाले से मिला है। बच्ची मानसिक रूप से कमजाेर थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर बच्ची का शव मिलने के बाद से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

उल्‍लेखनीय है कि सुरेंद्रनगर (गुजरात) निवासी जीवन इंदाैर के राजेंद्रनगर थाना अंतर्गत शिव सागर कॉलोनी में अपनी पत्नी और छह वर्षीय बेटी के साथ माता-पिता से मिलने आए थे। शनिवार को उनकी बेटी अचानक गायब हो गई थी। बच्ची के लापता होते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया।परिजनाें बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस काे की थी। बच्ची के पिता ने बताया था कि उनकी पत्नी शालिनी ब्यूटी पार्लर चली गई थी। वह मैच देखने लग गए। चचेरा भाई ऋषि फोन पर व्यस्त हो गया और बच्ची खेलते-खेलते गायब हो गई। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस झाड़ियों और नाली में सर्चिंग करवा रही थी। सोमवार सुबह उसका शव नाले में मिला। एसीपी रूबीना मिजवानी के मुताबिक बच्ची मानसिक रूप से कमजोर थी। पूरी कॉलोनी में सर्चिंग की गई। कॉलोनी के पास झाड़ियां और नाली भी है। रहवासी, स्वजन और पुलिस ने सर्चिंग की लेकिन बच्ची नहीं मिली। पुलिस ने एसडीआरएफ की भी मदद ली।

 

कनाड़‍िया से 13 साल की बच्ची

उधर कनाड़िया थाना अंतर्गत जीआरपी कॉलोनी से भी 13 वर्षीय बच्ची लापता हो गई। एसीपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक बच्ची घर से लापता हुई है। तिलक नगर और कनाड़िया पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश की जा रही है।

 

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.