Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा
bhopal,   population of cheetahs, Kuno National Park

श्योपुर/भोपाल । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक खुशखबरी आई है। यहां केन्द्र सरकार द्वारा चीता प्रोजेक्ट के तहत बसाए गए चीतों का कुनबा एक बार फिर बढ़ गया है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निर्वा ने कूनो में चार शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद यहां चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें 12 वयस्क और 12 शावक शामिल हैं।

 

सिंह परियोजना के सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लाई मादा चीता निर्वा ने गत 22 नवंबर को चार शावकों को जन्म दिया है।

 

गौरतलब है कि भारत सरकार ने चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते लाकर बसाए थे। इनमें से प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2022 में अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनों नेशनल पार्क के बाड़ों में रिलीज किया था। इसके बाद 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। इनमें मादा चीता निर्वा भी शामिल है। साउथ अफ्रीका से लाई गई निर्वा को मई 2023 में पहली बार कूनो के खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके पहले निर्वा को बाड़े में ही दूसरे चीतों के साथ रखा गया था।

 

मादा चीता निर्वा के पिछले दिनों गर्भवती होने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद से पार्क प्रबंधन ने इस पर निगरानी बढ़ा दी थी। अब निर्वा द्वारा शावकों के जन्म दिए जाने के बाद से चीता प्रोजेक्ट को एक बड़ी सफलता मिली है। चार शावकों के जन्म के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें 12 शावक भी शामिल हैं। इन सभी शावकों का जन्म कूनों में ही हुआ है।

 

कूनो नेशनल पार्क में लगातार हो रहे चीतों के जन्म के बाद यह ब्रीडिंग सेंटर बन गया है। अब धीरे-धीरे देश में चीतों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में विदेश से चीतों को लाकर बसाने के प्रोजेक्ट को मिल रही सफलता के बाद अब मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में भी इन्हें लाने की तैयारी है। अब यहां भी चीतों को लाकर बसाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टीम यहां निरीक्षण भी कर चुकी है।

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.