Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ में पांच साै कराेड़ की संपत्ति जब्त की
raipur,   money laundering case, ED seized property

रायपुर । बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपितों की रायपुर और अभनपुर में 500 करोड़ रुपये की 19 संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें 200 एकड़ की जमीन शामिल हैं। इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। बताया गया है कि इन सम्पतियों में सृजन एसोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की सम्पतियां शामिल हैं।

 

रायपुर के तहसीलदार पवन कोसमा ने आज बताया कि मनी लान्ड्रिंग मामले में ईडी ने रायपुर और अभनपुर की 19 संपत्तियों काे अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने राजस्व विभाग को पत्र लिखकर संपत्ति की जानकारी मांगी थी जो दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मनी लान्ड्रिंग के मामले में ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करता है तो उस पर मामले के निस्तारण तक संपत्ति के स्वामी का अधिकार नहीं रहता है। मनी लान्ड्रिंग की पुष्टि होने पर ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम भी कर देता है, ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके। ईडी ने ऐसी ही 19 संपत्ति को अटैच कर कब्जे ले लिया है। इन संपत्तियों की खरीद-ब्रिक्री काे रोकने के लिए पंजीयन विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अब सभी खसरों को ब्लाक कर दिया गया है।

 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जमीन के खसरों का निरीक्षण कर पंजीयन कार्यालय को खरीद-ब्रिक्री रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। ईडी ने अपने कार्रवाई में सृजन एसोसिएट की अभनपुर स्थित भूंखड को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं सुनील दम्मानी के टेमरी में स्थित फार्म हाउस को सील कर दिया है।

 

उल्लेखनीय है कि ईडी ने 23 अगस्त को महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में रायपुर और दुर्ग में छापा मारा था। प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी को ईडी ने अरेस्ट किया था।

 

 

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.