Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
छत्तीसगढ़ के भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी
raipur,   goods train , Bhanwartank railway station

रायपुर । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मंगलवार को कोयला से लदी हुई मालगाड़ी भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरकर पलट गई। इस हादसे में इंजन समेत 23 डब्बे पटरी से उतरकर पलटे और उनमें भरा कोयला रेलवे ट्रैक पर फैल गया। बताया गया है कि यह मालगाड़ी बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। इसके कारण कई ट्रेनाें के मार्ग में बदलाव किया गया है जबकि कुछ ट्रेनाें काे रद्द कर दिया

गया है।

 
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार आज सुबह बिलासपुर से आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी के 23 डिब्बे इंजन समेत भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास मरही माता मंदिर सिग्नल के पास घने जंगल के बीच तेज आवाज के साथ डिरेल हाेकर पलट गए। जिनमें भरा कोयला रेलवे ट्रैक पर बिखर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की आवाज सुनकर वे लाेग मौके पर पहुंचे। इस दौरान मालगाड़ी के डिब्बे पटरी और आसपास पलटे पड़े थे। हादसा कैसे हुआ है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस हादसे की सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि इस हादसे के चलते रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

इस घटना के चलते बिलासपुर-पेंड्रारोड-कटनी रेलवे मार्ग की सभी ट्रेनें रोक दी गई हैं। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में शहडोल-बिलासपुर मेमू हादसे के बाद खड़ी हो गई है। सूचना मिलते ही रेलवे अमला मौके पर पहुंचकर ट्रैक को क्लियर करने में जुट गया है।
 
दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस और बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इसके अलावा 26 नवंबर 2024 को गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग और दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को आज 26 नवंबर 2024 को पेंड्रारोड स्टेशन में और कटनी-बिलासपुर मेमू को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है।
 
इन गाड़ियाें के मार्ग में  किया गया है परिवर्तन-
गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर योग नगरी ऋषिकेश जायेगी। गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होकर मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर जायेगी।
 
गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस आज दिनाँक 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी। गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी। गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग आएगी। गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जायेगी। गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस आज 26 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर अमृतसर जायेगी। आज 26 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना हुई गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर पुरी जायेगी। इसी तरह आज 26 नवंबर को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया झांसी-भोपाल-इटारसी-नागपुर-दुर्ग होकर बिलासपुर आएगी।
MadhyaBharat 26 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.