Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खड़े ट्रक में अचानक भड़की भयावह आग कोई जनहानि नहीं
jabalpur,   horrific fire suddenly ,broke out

जबलपुर । शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के जागृति नगर मुख्य मार्ग के पास खड़े एक ट्रक में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। ट्रक में आग देखते ही लोग दहशत में आ गये। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ का मार्ग बन्द करवाया गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड के दस्ते ने तुरंत आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल स्टाफ के साथ दो गाड़ियां जुटी रहीं।

सूचना पर त्वरित पहुंची थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ट्रक मालिक से सम्पर्क कर उसमें रखे सामान और नुकसान की जानकारी जुटा रही है। ट्रक किसी टेंट व्यवसायी का बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

MadhyaBharat 28 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.