Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एलायंस एयर पुन: शुरू कर सकती है जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा
jagdalpur, Alliance Air ,Jagdalpur-Raipur flight
जगदलपुर । बस्तर संभाग के जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा एक बार फिर से शुरू हो सकती है। इस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट बंद होने के बाद अब एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू करने दिलचस्पी दिखा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही एलायंस एयर अपनी सेवा शुरू कर देगा। फ्लाइट शुरू होने से बस्तर एक बार फिर से हवाई मार्ग से राजधानी रायपुर से जुड़ जाएगा। दरअसल इस रूट पर इंडिगो को केवल 60 प्रतिशत यात्री इस रूट पर हवाई मार्ग से जा रहे थे, जिससे कंपनी को घाटा हो रहा था। ऐसे में 28 अक्टूबर से इंडिगो ने इस रूट पर विमान सेवा बंद करने का निर्णय ले लिया था। हालांकि हैदराबाद के लिए विमान सेवा जारी है। वहीं जगदलपुर से जबलपुर, बिलासपुर, दिल्ली के लिए इंडिगो ने अपनी सेवा जारी रखी है।
 
जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के डायरेक्टर विदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एलायंस एयर इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही सेवा का लाभ लोगों को मिल पाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती थी। हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर और फिर रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से हैदराबाद के लिए चलती थी। वहीं इंडिगो को रायपुर के लिए एवरेज 60 प्रतिशत यात्री ही मिल रहे थे। इंडिगो की सेवा बंद होने से बस्तर के लोगों को इसका सीधा खामियाजा भुगतना पड़ा था। क्योंकि रायपुर तक हवाई सेवा के माध्यम से लोगों को आगे अन्य राज्य जाने में बड़ी आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाती थी। ऐसे में लोगों का समय बचता था। फ्लाइट बंद किए जाने के निर्णय से लोगों में काफी नाराजगी भी है। लेकिन अब एलायंस एयर की फ्लाइट शुरू होती है तो इसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा।
MadhyaBharat 28 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.