Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विजयपुर कांग्रेस विधायक का आराेप मुझे 5 कराेड़ का ऑफर दिया गया
bhopal,Vijaypur Congress MLA , offered Rs 5 crore
भाेपाल । विजयपुर से नवनिर्वाचित विधायक मुकेश मल्होत्रा गुरुवार काे कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार का भी स्वागत हुआ, विजयपुर चुनाव की कमान उन्हीं के हाथों में थी। वहीं विजयपुर विधानसभा से उप चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हाेंने विजयपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मुझे भी पैसा लेकर नाम वापस लेने का ऑफर दिया गया था।

 

 
मुकेश मल्हाेत्रा ने कहा कि विजयपुर से उम्मीदवारी के लिए जब मेरा नाम चल रहा था, तब मुझे धमकाया गया, मुझे लालच दिया गया। कांग्रेसविधायक ने आरोप लगाया कि रामनिवास रावत के रिश्तेदार जो टीआई है, एसडीओपी के साथ मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें चुनाव नहीं लड़ना है, नहीं तो तुम समझ सकते हो हम क्या कर सकते हैं। मुझे 5 करोड़ का ऑफर दिया गया। मुझे कहा 2 अभी ले लो बाकी बाद में ले लेना। लेकिन मैंने कह दिया कि मुकेश मल्होत्रा बिकने वाला आदमी नहीं है। चुनाव लड़ना और जीतना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। जब मैंने चुनाव लड़ा तो मुझे मारने की कोशिश की गई। बीजेपी ने डकैतों को बुलाकर मुझे मारने की कोशिश की। लेकिन मैं डरा नहीं और चुनाव लड़ा। पुलिस और अधिकारी सभी लोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे थे। मुकेश मल्होत्रा ने ये भी कहा कि चुनाव के बीच हमारे लोगों को धमकाया गया, बूथ एजेंटो को अगवा कर लिया गया। अगर ये सब नहीं होता तो कम से कम 50 हजार वोटों से कांग्रेस चुनाव जीतती। कांग्रेस विधायक ने कहा- हमें कहा गया कि आप फार्म खींच लेना, मैंने उन्हें जवाब दिया कि मुकेश मल्होत्रा बिकने वाला आदिवासी नहीं है। हम स्वाभिमानी लोग हैं। इसके बाद पूरा चुनाव निकल गया, उन्होंने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। वे हमारे लोगों को डराते धमकाते रहे। मेरे सामने और कार्यकर्ताओं के सामने कई चुनौती आई थी। इस चुनाव से साबित हो गया कि किसी भी गरीब मजदूर किसान का बेटा अगर मेहनत और ईमानदारी से काम करेगा, क्षेत्र के लिए लड़ेगा तो कोई भी विधायक बन सकता है।
 
इससे पहले मुकेश मल्होत्रा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मिलने के लिए भी पहुंचे थे। मल्होत्रा चप्पल पहने हुए थे और जैसे ही वो उमंग सिंघार के गले लगने के लिए झुके तो सिंघार ने उन्हें रोका और गले लगाया। इसके बाद उमंग सिंघार ने मुकेश मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे विधायक भले ही हवाई चप्पल पहनते हैं लेकिन बिना मारे जिस तरह की चप्पलें भाजपा को पड़ी हैं वो सभी ने देखा है। इसके साथ ही उमंग सिंघार ने विजयपुर जीत का श्रेय मुकेश मल्होत्रा की मेहनत व खासकर नीटू सिकरवार को दिया।
 
 
 

 

MadhyaBharat 28 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.