Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रसव के बाद हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत
korba, Pregnant woman dies, hospital after delivery

कोरबा । जिले में प्रसव के बाद एक महिला की मौत को लेकर शहर का न्यू कोरबा अस्पताल एक बार फिर से विवादों में आ गया है। महिला की मौत के बाद परिजन काफी आक्रोशित हैं और प्रबंधन के खिलाफ सि‍विल लाईन थाना में शिकायत किए हैं। परिजनों ने मामले में अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रसव के बाद संक्रमण समाप्त करने के लिए एक दवा दी, जिसके बाद प्रसुता की सेहत बिगड़ती चली गई और अंत में उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है,कि 29 वर्षीय सृष्टि शर्मा को प्रसव पीड़ा उठने पर परिजन न्यू कोरबा अस्पताल ले गए जहां सामान्य प्रसव कराने के बाद प्रबंधन ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। परिजनों के राजी होने के बाद महिला का प्रसव कराया गया, जहां उसने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। कुछ देर बात महिला के पति को बुलाकर कहा जाता है, कि संक्रमण होने के कारण प्रसुता को एक दवा दी गई है, जिसके 24 घंटे बाद सब सामान्य हो जाएगा। लेकिन दवा देने के बाद महिला की रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई।



प्रसुता सृष्टि शर्मा की मौत को लेकर परिजनों ने पूरी तरह से अस्पताल प्रबंधन को जिम्मेदार माना है। उनका आरोप है, कि प्रसव के बाद से ही उन्होंने एक बार भी पत्नी से मिलने नहीं दिया। बहुत सारी बातें छिपाई। उन्होंने वास्तविकता छिपाई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बहरहाल मामले की शिकायत पुलिस से की गई है,देखने वाली बात होगी,कि पुलिस शिकायत पर क्या संज्ञान लेती है।

 

 

MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.