Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मास्टरमाइंड अनवर को झटका
new delhi,Setback for Anwar,  Chhattisgarh liquor scam

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के मास्टरमाइंड अनवर ढेबर को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत निरस्त कर दी है। जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से मिली जमानत के आदेश को निरस्त करने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर को हाई कोर्ट में दोबारा जमानत अर्जी दाखिल करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि चूंकि उन्हें मेडिकल आधार पर जमानत दी गई थी, इसलिए एम्स रायपुर के मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। दरअसल, छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोप लगाया था कि अनवर ढेबर ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट पर जमानत ली। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों में शामिल अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने जुलाई में किडनी और गॉल ब्लाडर स्टोन की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अंतरिम जमानत दी थी।

 

MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.