Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जवानों ने अतखड़ियां गांव से बरामद किए सात टिफिन व एक कूकर आईईडी
kanker,   soldiers recovered , tiffins and a cooker IED

कांकेर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान आज रविवार काे कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतखड़ियां गांव के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों और आम जनता को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाये गये सात टिफिन आईईडी (हर टिफिन बम का वजन लगभग दो से तीन किलोग्राम) और एक कुकर आईईडी (वजन लगभग दो किलोग्राम) बरामद क‍िया। बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सभी आईईडी को निष्क्रिय करके नक्सलियों के खतरनाक मंसूबो पर पानी फेर दिया है। सीमा सुरक्षा बल की इस सफलता पर भिलाई स्थित सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने टीम के सभी सुरक्षा कार्मिको को बधाई दी और आम नागरिको को यह भरोसा दिलाया कि बीएसएफ लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी हम सभी की सुरक्षा के लिए तत्परता से ऐसे ही कार्रवाई करते रहेंगे।

MadhyaBharat 1 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.