Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सिवनी में खंभे से टकराई एम्बुलेंस बिहार के चार लोगों की मौत
seoni, Ambulance collided , Bihar died
सिवनी । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में धूमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार एंबुलेंस राहगीर को टक्कर मारने के बाद एक खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि खंभे से टकराने के बाद एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में एक तीन साल का बच्चा भी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
 
पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 9 बजे जबलपुर रोड पर धारपाठा गांव के पास हुआ। लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि एम्बुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान धूमा के धारपाठा गांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मारने के बाद खंभे से टकरा गई। इसके बाद सड़क से उतरकर एक खेत में जा घुसी।
 
थाना प्रभारी धुर्वे ने बताया कि एम्बुलेंस में आठ लोग सवार थे। इनमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रतिमा देवी (35) पत्नी लाल शाह निवासी बेतिया, बिहार, प्रिंस कुमार (चार वर्ष) पुत्र लाल शाह निवासी-बेतिया, बिहार, मुकेश शाह (36) पुत्र दीपलाल शाह निवासी- रक्सौल, बिहार और सुनील (40) पुत्र मदन शाह निवासी- गोकुल, बिहार के रूप में हुई है। इनमें से प्रतिमा देवी, मुकेश और प्रिंस (तीन वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है।
MadhyaBharat 1 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.