Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों ने मोरमेड में मोबाइल टाॅवर काे आग के हवाले किया
bijapur, Naxalites set mobile tower , fire in Mermaid

बीजापुर । जिले के तोयनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मोरमेड में नक्सलियों ने बीती देर रात एक मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया है। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के मोरमेड गांव में निजी मोबाइल कंपनी के टावर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि मोबाइल कंपनी का टाॅवर कुछ दिन पहले ही चालू किया गया था। इससे वहां रहने वालों को माेबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने लगी थी, लेकिन बीती रात नक्सलियों ने मोबाइल टाॅवर काे आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली सादी वेशभूषा में मोरमेड़ गांव पहुंचे और वहां लगाए गए मोबाइल टाॅवर के उपकरण जलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मोबाइल कंपनी ने इस संबंध में तोयनार थाने में आवेदन दिया है। क्षतिग्रस्त मोबाइल टावर के पास पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के पांपलेट भी मिले हैं। तोयनार थाना में नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि यूएसओएफ योजना के तहत ग्राम पंचायत मोरमेड में मोबाइल कंपनी का मोबाइल टाॅवर लगाया गया था। जिसे नक्सलियों ने बौखलाहट में आग के हवाले कर दिया।

 
MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.