Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र के आईपीएस की कर्नाटक में सड़क हादसे में माैत
bhopal, MP IPS dies, road accident

भाेपाल । मध्य प्रदेश के रहने वाले आईपीएस हर्षवर्धन सिंह का कर्नाटक में सड़क हादसे में निधन हो गया। वे अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली पोस्टिंग पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का टायर फट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह सिंगरौली में एसडीएम हैं। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उनके निधन पर दुख जताया है।

 
 
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेमवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा, "मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के IPS हर्ष बर्धन का "कर्नाटक पुलिस अकादमी" से प्रशिक्षण समाप्त कर हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए लौटते समय सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय पुलिस सेवा के एक युवा अफसर का इस तरह चले जाना निश्चित ही राष्ट्र के लिए क्षति है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष व शांति प्रदान करें।

 

 

हर्षवर्धन का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रहते हैं। दरअसल, हर्षवर्धन के पिता अखिलेश कुमार सिंह सिंगरौली में एसडीएम रूप में पदस्थ हैं। वहींं IPS बेटे की मौत की दुःखद खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया है और पूरा परिवार सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अखिलेश सिंह और परिवार के अन्य सदस्य हासन पहुंच गए। हर्षवर्धन का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। मंगलवार की सुबह तक उनका शव यहां आने की संभावना है।

 
क्या है पूरा मामला

आईपीएस हर्षवर्धन सिंह की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हर्षवर्धन 2023 बैच के आईपीएस थे। हाल ही में उनकी चार सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी हुई थी। उन्हें पहली पोस्टिंग बतौर एडीशनल एसपी, कर्नाटका के हासन जिले में मिल रही थी। बताया जाता है कि हर्षवर्धन ज्वाइनिंग के लिए ही रविवार को मैसूर से कार के माध्यम से हासन जा रहे थे। कार का टायर फटने से हुई दुर्घटना इसी दौरान रास्ते में हासन से करीब 45 किलोमीटर पहले उनकी कार का टायर बर्स्ट हो गया और वो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही युवा आईपीएस हर्षवर्धन की मौत हो गई।

MadhyaBharat 2 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.