Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दाे पुलिस अधिकारियों का तबादला उपेंद्र जैन बने डीजी ईओडब्ल्यू
bhopal, Two police officers transferred, Upendra Jain
भाेपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन ने दो सीनियर अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। आईपीएस अजय कुमार शर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक पद से हटा दिया है। उन्हें पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईपीएस उपेंद्र जैन काे आर्थिक अपराध प्रकाेष्ठ का डीजीपी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा बुधवार काे आदेश जारी किया गया है।
 
कैलाश मकवाना के एमपी का नया पुलिस महानिदेशक बनते ही राज्य शासन ने दो आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग ने बुधवार को दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं। गृह विभाग ने जारी आदेश में 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार शर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक पद से हटाते हुए, एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैलाश मकवाना के डीजीपी बनने के बाद अध्यक्ष, पुलिस हाउसिंग का पद खाली था, जिसे अब अजय कुमार शर्मा के हवाले किया गया है। इस बदलाव से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। वहीँ सरकार ने इसी तरह 1991 बैच के आईपीएस आईपीएस उपेंद्र जैन को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के नए डीजी नियुक्त किया गया है। आईपीएस उपेंद्र जैन अब तक विशेष पुलिस महानिदेशक प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के पद पर तैनात थे।

 

MadhyaBharat 4 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.