Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम
khandwa, Angry farmers blocked , non-availability of urea
खंडवा । मध्य प्रदेश में यूरिया का संकट खत्म नहीं हो रहा है। समय पर पर्याप्त यूरिया न मिलने की वजह से किसानों का गुस्सा फूट रहा है। बुधवार काे खंडवा जिले के खालवा में यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने खालवा-सांवली खेड़ा मार्ग पर बैलगाड़ी रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम हाेने से यातायात बाधित हाे गया और करीब आधे घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेश कोचले व खालवा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे व आक्रोशित किसानों को समझाइश देकर चक्काजाम हटवाया।
 
 
बुधवार को सुबह किसान यूरिया लेने केन्द्र पहुंचे थे, लेकिन 10 बजे से 11 बजे तक इंतजार के बाद भी केंद्र न खुलने व जिम्मेदारों द्वारा फोन रिसीव न करने पर किसान आक्रोशित हो गए और चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित किसानों ने सुबह 11 से 11.30 तक रोड जाम रहा। इधर जैसे ही जिम्मेदाराें काे चक्काजाम की खबर लगी सभी माैके पर पहुंच गए। प्रशानिक अधिकारी के पहुंचने के बाद वितरण केंद्र खोला गया और तहसीलदार राजेश कोचले व पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में दोपहर साढ़े बारह बजे से नगदी यूरिया विरतण किया गया।
 
किसानाें का कहना है कि हम तीन दिन से यूरिया वितरण केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को यहां यूरिया का ट्रक खाली हुआ है। सारे काम छोड़कर यूरिया लेने के लिए परेशान हो रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं कर रहा था इसलिए चक्काजाम करना पड़ा। किसानों ने कहा कि हमें समय पर यूरिया मिल जाए तो ऐसी नौबत नहीं आती। वहीं तहसीलदार राजेश कोचले ने किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि इस प्रकार बिना किसी पूर्व सूचना के चक्काजाम करना गलत है। अगर आपकी यूरिया नहीं मिल रहा या अन्य परेशानी है तो संबंधित अधिकारी से या हमें बताए। यूरिया क्यों नहीं दिया जा रहा है, इसकी जानकारी लेकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
 
यूरिया बांटने में देरी पर मार्केटिंग सोसायटी प्रबंधक रामकृष्ण तिरोले ने बताया कि शासन के नियमानुसार यूरिया पीओएस मशीन से बांटा जाना है, लेकिन मशीन पर ही यूरिया की आवक व मात्रा नहीं प्रदर्शित होने से कर्मचारियों को यूरिया वितरण में परेशानी हो रही थी। बुधवार दोपहर 12 बजे यूरिया की आवक प्रदर्शित हुई है। आज से यूरिया बंटेगा।
MadhyaBharat 4 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.