Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रक्षा विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से नाै लाख से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी
bilaspur, Retired Defence Department officer ,duped

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में रक्षा विभाग में काम कर चुके रिटायर्ड अधिकारी के साथ लाखों की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। बैंक का कर्मचारी बात कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में 9 लाख से ज्यादा की राशि अकाउंट से पार कर दी गई। सकरी थाना क्षेत्र के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले छेदी लाल पटेल रक्षा विभाग का सेवा निवृत अधिकारी हैं। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक के कलेक्ट्रेट शाखा में है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथी को ठग ने 22 नवंबर 2024 के दिन 11 बजे  मोबाईल नंबर पर वाट्सअप काल किया। जो अपने आप को बैंक का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की क्षमता एक लाख से बढाकर 175000 रूपये कर देंगे कहा, बैंक का अधिकारी सुन प्राथी ने विश्वास कर लिया और उसके कहे अनुसार उसके द्वारा दिये गये लिंक को क्लीक कर दिया जिससे 22 एवं 24 नवंबर 2024 तक कुल 80064 रूपये का धोखाधडी कर खाता से रकम निकाल ली गई। वहीं 25 नवंबर 2024 को तब कार्ड के स्टेटमेंट का मैसेज आया तो मुझे पता चला तो मैं गुगल से एसबीआई  कलेक्ट्रोरेट ब्रांच का नंबर निकाल कर दिये गये नंबर का फोन किया, लेकिन किसी का जवाब नहीं आया शाम को उक्त नंबर से मेरे नंबर पर फोन आया। उसे घटना के बारे में बताया तो वह ठीक है आपका पैसा वापस आ जायेगा कहकर कुछ नंबर अटैच कर क्लीक करने के लिये कहा गया। मोबाइल नंबर लिंक करते ही मैसेज आया। जिससे पता चला कि मेरे बैंक खाता से 500000 एवं 373000 रूपये ट्रांसफर हो गया है। इस प्रकार प्रार्थी से 9 लाख 53 हजार 064 रूपये का धोखाधडी कर लिया गया। प्राथी ने ठगी कि शिकायत 3 दिसंबर काे  सकरी थाने में दर्ज कराई है। सकरी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 के अधिनियम की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक जालसाज का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

 

 

MadhyaBharat 5 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.