Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पटवारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथो गिरफ्तार
ujjain, Patwari arrested, red handed

उज्जैन । उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गुरुवार को एक पटवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित पटवारी ने यह रिश्वत सीमांकन के बाद रिपोर्ट देने के एवज में मांगी थी। 

 

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि पंचेड़ निवासी आवेदक गोपाल उपाध्याय ने शिकायती आवेदन दिया था कि उसकी भूमि का सीमांकन हो चुका है। पटवारी रमेशचंद बैरागी रिपोर्ट देने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर उन्होंने शिकायत की तस्दीक करवाई। डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को आवेदक गोपाल उपाध्याय निवासी पंचेड से 40,000 रुपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रंगे हाथ पकड़ा। 

 

आवेदक ने बताया कि पटवारी ने कुल 50,000 रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसमें 40,000 रुपये गुरुवार को देना तय हुआ था, जबकि 10000 रुपये बाद में देना तय हुआ। पटवारी ने जैसे ही 40,000 रुपये आवेदक से लिए, उसी समय आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 ) के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया। कार्यवाही पंचायत भवन पंचेड की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल सहित 10 सदस्यों की टीम शामिल रही।

 

 

MadhyaBharat 5 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.