Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
raipur, Naxalites killed, BJP worker

बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। इसकी पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की ।
बीजापुर पुलिस के अनुसार, कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम का नक्सलियों ने मंगलवार देररात अपहरण कर लिया। इसके बाद  गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।  सोमनपल्ली मार्ग पर आज सुबह सुबह उनका शव मिला है। पास से पर्चा बरामद हुआ है। पर्चा में उन पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है ।
सप्ताह भर के भीतर बीजापुर में नक्सलियों ने पांचवी वारदात को अंजाम दिया है। सबसे पहले भैरमगढ़ और कडेर में दो पूर्व सरपंच की हत्या की। इसके बाद बासागुड़ा में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फिर मद्देड़ के लोडेड़ में एक अन्य महिला को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतारा।

 

 

MadhyaBharat 11 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.