Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ एक नक्सली ढेर
bijapur, Encounter  , Chhattisgarh

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुनगा के वन क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। इस दाैरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फाेट किया, जिसमें डीआरजी के दाे जवान घायल हो गए। दोनों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।

 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों- मंगलू कुड़ियम और योगेश्वर सोरी का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में जारी है। दोनों जवानाे की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सली के शव के साथ मौके से 9 एमएम. पिस्टल, जिन्दा आईईडी, 6 नग रिमोट स्विच एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है। क्षेत्र में सघन सर्चिंग जारी है। टीम के अभियान से वापसी बाद इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम मुनगा के जंगल में दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कंपनी-2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू समेत अन्य 30-40 नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जब जवान मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। 

 

 

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की एक आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से डीआरजी के दाे जवान मंगलू कुड़ियम और योगेश्वर सोरी घायल हो गए।घायल होने के बाद भी दोनों जवान नक्सलियों से लड़ते रहे। फायरिंग रुकने पर दोनों घायलों को साथी जवानों ने मौके से निकालकर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ के बाद डीआरजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

MadhyaBharat 11 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.