Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षाबलाें की नक्सलियों से मुठभेड़
raipur, Encounter,security forces and Naxalites

दंतेवाड़ा/रायपुर । छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सीमा से लगे अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में गुरुवार तड़के से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस अभियान में एसटीएफ, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान शामिल हैं।

 

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि आज तड़के से सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। साथ ही इलाके में सर्चिंग अभियान भी चल रहा है।दक्षिण अबूझमाड़ में 50 से 60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन फोर्स को घटनास्थल पर भेजा गया।

 

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों (माओवादियों) की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिले की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी, जहां आज तड़के तीन बजे से उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है।

 

उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। शाह के बस्तर दौरे से पहले फोर्स एक्टिव हो गई हैं। अभियान में 4 जिलों से करीब एक हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है।

 
MadhyaBharat 12 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.