Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कलेक्टर ने जपं भैरमगढ़ के अध्यक्ष को हटाया
bijapur,  collector removed, Janpad Bhairamgarh
बीजापुर । जिले के जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अध्यक्ष दशरथ कुंजाम को बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने 15वें वित्त से भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के बाद सही पाये जाने पर धारा 40 के तहत कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत भैरमगढ़ अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के अजय सिंह ने जनपद पंचायत अध्यक्ष दशरथ कुंजाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए तत्कालीन कलेक्टर अनुराग पांडे से शिकायत की थी। इसके बाद मामले में जांच में अधिकारियाें ने पाया कि जपं अध्यक्ष की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उनके नाम से ही बनी फर्म से लाखों रुपये की खरीद की गई है।
 
इसके अलावा भी कई कामों में आर्थिक अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद कलेक्टर ने गुरुवार काे धारा 40 का उपयोग करते हुए जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अध्यक्ष दशरथ कुंजाम को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अध्यक्ष दशरथ कुंजाम पर आने वाले 6 वर्षाें तक किसी भी प्रकार का चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। गाैरतलब है कि इधर इस तरह से बीजापुर जिले में जनपद पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाने और 6 वर्ष तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध का यह पहला मामला है। इलाके में सरपंच स्तर के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होती रही है, लेकिन जनपद पंचायत अध्यक्ष पर इस तरह से सीधी कार्रवाई का पहला मामला है।
MadhyaBharat 12 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.