Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ठंड ने ली मजदूर की जान, प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप
anuppur, Cold took the life ,laborer

अनूपपुर । बीती रात जिला मुख्यालय अनूपपुर के बस स्टैंड में गरीब मजदूर की ठंड से तड़पकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुल्ला नामक व्यक्ति के रूप में हुई है, जो बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए सवारी की व्यवस्था कर अपनी रोजी-रोटी चलाता था। रात में दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र प्रतीक्षालय में सो रहा था, जहां कड़ाके की ठंड ने उसकी जान ले ली। अभी तक नपा द्वारा शहर में अलाव जलाने की कोई व्य़वस्था नहीं की गई हैं।

 


प्रशासन की उदासीनता पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से रैन बसेरों का संचालन केवल कागजों पर हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए बनाई गई सुविधाएं जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि ठंड के कारण हुई इस मौत के कई घंटे बाद भी न तो नगर पालिका का कोई प्रतिनिधि आया और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी। गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने रैन बसेरों की बदहाल स्थिति और प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा, जिला मुख्यालय में रैन बसेरे केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। प्रशासन द्वारा न तो इनका सही प्रचार किया जा रहा है और न ही इनकी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।


जनप्रतिनिधियों पर भी उठे सवाल
लोगों का कहना है कि यह घटना केवल प्रशासन की लापरवाही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का भी उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि रैन बसेरों की स्थिति सुधारी जाए और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। इस दर्दनाक घटना ने शहरवासियों के बीच ठंड से सुरक्षा के इंतजामों को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है। अब देखना यह है कि प्रशासन और नगर पालिका इस मामले पर क्या कदम उठाते हैं।

 

MadhyaBharat 14 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.