Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत
gwalior, Four killed , tractor-trolley overturns
ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में विकास खण्ड घाटीगाँव के अंतर्गत शनिवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
 
कलेक्टर रुचिका चौहान ने देर रात ट्रामा सेंटर पहुँचकर घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज का इंतजाम करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में घायलों का इलाज शुरू कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
 
सहारिया आदिवासी समुदाय के 31 लोग शनिवार की शाम करीब चार बजे पई खो गांव से जंगल में शतावरी वन औषधि की जड़ खोदने के लिए ट्रैक्टर से गए थे। जड़ खोदने के बाद उसको ट्राली में भरकर सभी लोग अपने गांव कैत थाना घाटीगांव आ रहे थे। देर रात करीब 11 बजे रास्ते में आंतरी तिलावली तिराहे के पास सामने एक भैंस आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने स्टीयरिंग मोड़ दी और ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुखद घटना चार लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घाटीगाँव में पदस्थ जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तत्काल घायलों की मदद के लिए पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
 
इस हादसे मृत चारों लोग घाटीगाँव विकासखण्ड के ग्राम कैथ के निवासी थे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मृतकों के आश्रितों को शासन के प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि मृतकों के नाम फूलवती (45) पत्नी पप्पू आदिवासी निवासी कैत थाना घाटीगांव, रामदास आदिवासी उम्र 46 साल निवासी केंत घाटीगांव, 14 वर्षीय अरुण पुत्र रामदास आदिवासी निवासी कैत एवं कस्तूरी बाई (65) पत्नी जंगलिया आदिवासी निवासी कैत हैं।
 
मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना में चार लोगों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शोकाकुल परिजन को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
MadhyaBharat 15 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.