Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोरबा में राजस्व विभाग ने नाै दुकानों को किया सील
korba,   revenue department ,sealed nine shops

कोरबा। जिले के कटघोरा नगर में मुख्य चौराहे पर आज मंगलवार सुबह प्रशासन की बड़ी कार्यवाही हुई। जनपद पंचायत कटघोरा द्वारा 2008 में आबंटित की गई शासकीय भूमि पर संचालित नाै दुकानों को आज राजस्व विभाग ने सील कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत द्वारा दिए गए लीज को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है, जिसके तहत आज सुबह 9 बजे कटघोरा एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर सभी दुकानों को सील किया। इस कार्यवाही के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई है। इस मामले में दुकानदारों ने बताया कि उन्हें पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि उनकी दुकानें शासकीय भूमि पर संचालित हो रही हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी दुकानें सील कर दी जाएंगी।

MadhyaBharat 17 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.