Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मालथौन चेक पोस्ट के खिलाफ दिलाया ध्यानाकर्षण
bhopal,  Bhupendra Singh ,drew attention

भाेपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का मंगलवार काे दूसरा दिन है। आज सदन में पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने आरटीओ चेकपोस्ट को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ ध्यानाकर्षण लगाया है। पूर्व मंत्री ने मामले पर सदन ने अपना वक्तव्य दिया और अपनी ही सरकार को घेरते हुए परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से इसका जवाब भी मांगा।

 
 
भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने अपने ध्यानाकर्षण में सूचना दी कि परिवहन चेकपोस्ट शासन आदेश के तहत 1 जुलाई 2024 से बंद कर दिये गये थे, लेकिन परिवहन विभाग द्वारा शासन के निर्णय के विरुद्ध जाकर मेरे विधानसभा क्षेत्र खुरई अंतर्गत म.प्र.-उ.प्र. की सीमा पर स्थित मालथौन (अटा) चेकपोस्ट की पुरानी व्यवस्था को स्थायी रूप से चेकिंग पॉइंट बनाकर अनावश्यक रूप से चालकों एवं मालिकों से अवैध वसूली कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। दिनांक 8 दिसंबर 2024 को अवैध बसूली से डरकर भाग रहा एक ट्रक पलट गया, जिस कारण बड़ी दुर्घटना होने से बची। यह ट्रक अपनी गति से जा रहा था कि अचानक चेक पॉइंट पर बिना ड्रेस में उपस्थित स्टाफ द्वारा बैरीकेट लगा दिये गये और वह ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भरा सामान सड़क पर फैल गया। घटना से प्रताड़ित होकर ट्रक ड्राइवर ने बिखरे सामान पर तेल डालकर अपना गुस्सा प्रकट करने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद सभी ट्रक ड्राइवरों, मार्ग से जा रहे दो पहिया और चार-पहिया निजी वाहन यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से आए दिन इस पॉइंट पर हो रहे घटनाक्रमों के विरोध में चक्का जाम कर दिया गया। जो तीन थानों के पुलिस बल द्वारा कन्ट्रोल किया गया।
 
भूपेंद्र सिंह ने अपने ध्यानाकर्षण में बताया कि इस पॉइंट पर विगत तीन-चार माहों से दिन-प्रतिदिन हो रहे जाम, विवाद से जनमानस परेशान है। पॉइंट पर पदस्थ अमले की वसूली और दुर्व्यवहार के कारण क्षेत्र में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। मेरे क्षेत्र के इस स्थान पर आए दिन हो रहे चक्का जाम के कारण शासन विरुद्ध मानसिकता पनप रही है और असंतोष का वातावरण बन रहा है।

 

 

MadhyaBharat 17 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.