Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों ने बच्चों काे ढाल बनाकर की थी गोलीबारी
dantewada, Naxalites,children as shields

दंतेवाड़ा । अबूझमाड़ के कलहजा-डोडरेबेड़ा में पिछले 19 नवंबर को हुए मुठभेड़ में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य शीर्ष नक्सली रामचंद्र उर्फ कार्तिक को बचाने नक्सलियों ने नाबालिग बच्चों को ढाल बनाया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के गोली से चार नाबालिग घायल हो गए हैं। पुलिस की ओर से घायलों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने नाबालिग ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए साथ में रखा था। मुठभेड़ के दौरान इन्हीं ग्रामीणों की आड़ लेकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई थी। इसमें नक्सलियों के गोली लगने से चार नाबालिग ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली थी, घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है, बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है l

 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि कलहाजा-डोंड़रबेड़ा मुठभेड़ में और भी कई नक्सली के घायल होने की जानकारी मिली है, नक्सली आस-पास के जंगल क्षेत्र में उनका उपचार किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है, जिसकी तस्दीक की जा रही है।

 
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी अबूझ़माड़ में शीर्ष नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर व कोंडागांव जिले की सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लगभग 50 किमी. की दूरी तय कर इस अभियान काे अंजाम दिया था। इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली रामचंद्र उर्फ कार्तिक सहित 40 लाख के इनामी सात नक्सलियों को मार गिराया गया था। घटनास्थल से पुलिस को पांच पुरुष व दो महिला सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली के शव एवं उनके हथियार मिले थे।
 
MadhyaBharat 18 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.