Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री ने सदन में दी पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना को लेकर हुए समझौते की जानकारी
bhopal,   Chief Minister , Parvati-Kalisindh-Chambal project
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना को लेकर हुए त्रिपक्षीय समझौते की जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मंगलवार को जयपुर में यह समझौता हुआ है। इस संशोधित परियोजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के 12 जिलों में सिंचाई और पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। यह मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वहीं, केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को काफी लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने की परिकल्पना की थी। इस परिकल्पना को मध्य प्रदेश में मूर्तरूप दिया जा रहा है। हम को दो राज्यों में नदी जोड़ो अभियान का लाभ मिल रहा है। नदी जोड़ने का प्रस्ताव विधानसभा के सदस्य दे सकते हैं। पूरे क्षेत्र के विकास के लिए यह क्रांतिकारी कदम है। केन बेतवा परियोजना से भी बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। सागर शिवपुरी और सीहोर सहित बुंदेलखंड को भी लाभ मिलेगा। आगामी 25 दिसंबर को अटल जी की 100वां जयंती है। इस मौके पर केन बेतवा परियोजना का लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना का लोकार्पण करने के लिए मप्र आने की स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना से भी मध्य प्रदेश को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को इन दो बड़ी योजनाओं की सौगात दी है।

 

 

MadhyaBharat 18 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.